मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज 'भारत टेक्स 2024' का उद्घाटन करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 26 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) सुबह

10:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में चार

दिवसीय 'भारत टेक्स 2024' का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के इस

कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है।

साथ ही पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने उद्घाटन समारोह की पूर्व संध्या पर

विज्ञप्ति जारी कर पूरे आयोजन की जानकारी साझा की है।

पत्र

सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री के 5एफ विजन से

प्रेरणा लेते हुए इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन के जरिए खेत

(फार्म) से लेकर विदेश (फॉरेन) पर एकीकृत रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया

है। प्रधानमंत्री का 5एफ विजन संपूर्ण वस्त्र मूल्य शृंखला को कवर करता है।

यह आयोजन वस्त्र क्षेत्र में भारत की शक्ति को प्रदर्शित करेगा और वैश्विक

वस्त्र महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति की पुष्टि करेगा।

पीआईबी

के अनुसार, इसका आयोजन 11 वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषदों का संघ कर रहा

है। सरकार के सहयोग से होने वाला यह आयोजन व्यापार और निवेश के दोहरे

स्तंभों पर आधारित है। इसमें स्थिरता पर अत्यधिक ध्यान दिया गया है। इस

चार-दिवसीय कार्यक्रम में 65 से अधिक ज्ञान सत्र होंगे। इन सत्रों में

दुनिया भर के 100 से अधिक पैनलिस्ट चर्चा करेंगे। इसमें स्थिरता और

चक्रीयता पर समर्पित मंडप, एक इंडी हाट, भारतीय वस्त्र विरासत, स्थिरता एवं

वैश्विक डिजाइन जैसे विविध विषयों पर फैशन प्रस्तुति के साथ-साथ

संवादात्मक (इंटरैक्टिव) फैब्रिक परीक्षण क्षेत्र और उत्पादों के प्रदर्शन

का भी समावेश होगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, 'भारत टेक्स 2024'

में वस्त्र क्षेत्र से जुड़े छात्रों, बुनकरों, कारीगरों और वस्त्र क्षेत्र

से जुड़े श्रमिकों के अलावा नीति-निर्माताओं एवं वैश्विक स्तर के सीईओ,

3,500 से अधिक प्रदर्शकों, 100 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक खरीदारों और

40,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों की भागीदारी की उम्मीद है। इस आयोजन के

दौरान 50 से अधिक घोषणा पत्रों और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने की

उम्मीद है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकसित

भारत' के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित

होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें