मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना के हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने पटना के हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना के हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

पटना। दो दिवसीय दौरे पर बिहार आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पीएम मोदी को उपहार स्वरूप सरोपा भेंट किया। इसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया और फिर लंगर वाले स्थान पर आये। यहां उन्होंने पहले खाना बनाया, फिर रोटियां बेली और वहां मौजूद लोगों को अपने हाथों से परोसा। पीएम मोदी की सादगी को देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गये।

प्रधानमंत्री मोदी करीब 20 मिनट तक पटना साहिब में रुके। पीएम के साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे। यहां से पीएम मोदी सीधे पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे हाजीपुर के लिए रवाना हो गए। हाजीपुर में लोजपा (रामविलास) के मुखिया और एनडीए के साझा उम्मीदवार चिराग पासवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद मुजफ्फरपुर जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें