मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

मतदान से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बच्ची को दिया ऑटोग्राफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अहमदाबाद,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राणीप के निशाल स्कूल में

आज सुबह 7.45 बजे मतदान किया। इससे चार मिनट पहले मतदान केन्द्र के बाहर

खड़ी बालिका सिया पटेल को ऑटोग्राफ दिया। यह बच्ची उनका पोट्रेट लेकर खड़ी

थी। प्रधानमंत्री ने पोट्रेट पर अपना हस्ताक्षर किया।

प्रधानमंत्री

मोदी आज हल्के मूड में नजर आए। उन्होंने केसरिया रंग की कोटी पहन रखी थी।

मतदान करने के बाद वे प्रसन्न दिखे और बच्चों को हाथ हिलाकर उनके ऊपर अपना

दुलार दिखाया। कुछ लोगों ने उनसे ऑटोग्राफ मांगे तो प्रधानमंत्री ने

उन्हें भी ऑटोग्राफ दिए। प्रधानमंत्री मोदी को वोटिंग करते देखने के लिए

सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। भारी सुरक्षा के बीच

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मतदान केन्द्र से थोड़ी दूरी काफिले के साथ आए

अपने वाहन से बाहर आए। इसके बाद पैदल चलते हुए मतदान केन्द्र पहुंचे।

प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी सुबह 7ः30 बजे राणीप के निशाल स्कूल पहुंच गए। इससे पहले

यहां केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ चुके थे। वे प्रधानमंत्री के आने तक

उनका इंतजार करते दिखाई दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिन पहले

सोमवार शाम को अहमदाबाद आ गए थे, रात्रि उन्होंने राजभवन में विश्राम किया

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें