मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

झुंझुनूं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत डीबीटी कार्यक्रम आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झुंझुनूं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत डीबीटी कार्यक्रम आज

जयपुर। झुंझुनूं में सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम भुगतान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से राष्ट्रव्यापी स्तर पर किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक चेक का भी वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शर्मा व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री चौहान के हाथों राज्य के लगभग 27 लाख फसल बीमा धारक किसानों को लगभग 1200 करोड़ रुपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किस्त देश के लाखों किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी।

प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत जुलाई तक कुल 148 लाख पात्र फसल बीमा पॉलिसी धारक किसानों को 3 हजार 912.53 करोड़ रुपये के फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें