मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को बधाई दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पेमा खांडू को

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री

ने शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को भी बधाई देते हुए लोगों की सेवा करने

के उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि इससे भी तेज गति से

विकास सुनिश्चित होगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट

किया, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर पेमा खांडू

जी को बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने मंत्री के

रूप में शपथ ली है। लोगों की सेवा करने के उनके भविष्य के प्रयासों के लिए

मेरी शुभकामनाएं। यह टीम यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य और भी तेज गति से

विकास करे।”

उल्लेखनीय है कि आज पेमा खांडू ने तीसरी बार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही 11 विधायकों ने

भी मंत्री पद की शपथ ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें