मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने दी धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने दी धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 26 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन में उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स पर अपने संदेश में कहा कि केंद्रीयमंत्री धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भारत को ज्ञान, शिक्षा और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाना है।प्रधानमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास देश की भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने और भारत को ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, कौशल विकास, मातृभाषा में शिक्षा, अनुसंधान को बढ़ावा तथा विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करने पर विशेष बल दिया जाता रहा है। साथ ही केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकाल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें