मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री बिहार जाएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। वे बिहार के चंपारण की धरती से लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी बेतिया में जनसभा को संबोधन करेंगे। पीएम मोदी बेतिया में कई विकास कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे।

भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पीएम करीब 6 हजार 500 करोड़ रुपये की लागत से बनी सुगौली में इंडियन ऑयल का शुभारंभ करेंगे। यहां पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनका यह दौरा लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में एक बड़े चुनावी आगाज के रूप में माना जा रहा है। वह करीब डेढ़ साल बाद बिहार आएंगे।

भाजपा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव से पूर्व तीन बार बिहार आयेंगे और वे बिहार में तीन जनसभा को संबोधित करें। बेगूसराय, बेतिया और औरंगाबाद में जनसभा करने की योजना बिहार भाजपा ने बनाई है।

अमित शाह और जेपी नड्डा भी आएंगे

अमित शाह भी तीन जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। अमित शाह जनवरी और फरवरी के महीनों में सीतामढ़ी, मधेपुरा और नालंदा में रैली कर सकते हैं। जेपी नड्डा भी इस दौरान बिहार में तीन से चार जगहों पर सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसमें सीमांचल के जिलों और पूर्वी बिहार के जिलों में जेपी नड्डा की जनसभा हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें