मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में नाबालिग को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में नाबालिग को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है। बताया जा रहा है कि बिहार की रहने वाली नाबालिग अपने एक दोस्त के कहने पर घर से भाग कर दिल्ली आ गई थी और यहां वह जिस शख्स के घर रह रही थी, वह उसे बेचना चाहता था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 2 अप्रैल की सुबह लगभग 10:00 बजे कमला मार्केट थाने की एक पुलिस टीम, जिसमें एसआई किरण सेठी, महिला कांस्टेबल खुशबू और महिला कांस्टेबल पूजा शामिल थीं, रूटीन गश्त पर थी, तभी एक लगभग 17 साल की नाबालिग लड़की उनके पास मदद मांगने आई।

पीड़िता ने बताया कि वह बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली है।

उसने 14 मार्च को अपने परिवार के साथ घरेलू झगड़े के बाद घर छोड़ दिया था और एक दोस्त की सलाह पर दिल्ली आ गई थी। शिवजी दास (52 साल), जो उसके दोस्त का परिचित था, ने उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रिसीव किया। वह उसे दिल्ली के नेहरू विहार स्थित अपने घर ले गया, जहां वह कथित तौर पर घरेलू काम के लिए 15 मार्च से 2 अप्रैल तक रुकी रही।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब शिवजी दास की पत्नी बाहर गई हुई थी, तो आरोपी ने उसकी इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की, गलत इशारे किए और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा।

2 अप्रैल को आरोपी लड़की को एसएन मार्ग इलाके में ले गया। उसने लड़की से एक पार्किंग में इंतजार करने को कहा। उसने कहा कि वह उसके लिए नौकरी ढूंढने के सिलसिले में एक दोस्त से मिलने जा रहा है। इंतजार करते समय पीड़िता को वहां का माहौल संदिग्ध लगा और उसे असुरक्षित महसूस हुआ। जब उसने महिला गश्ती टीम को वहां से गुजरते देखा, तो उसने तुरंत मदद के लिए उन्हें इशारा किया।

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जब टीम गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए पास की एक दुकान पर गई, तो उन्हें पता चला कि आरोपी लड़की को बेचने के लिए सौदेबाजी करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, अमन विहार इलाके में एक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि व्यक्ति ने स्पीकर ठीक करने के बहाने एक 8 वर्षीया बच्ची को अपने घर बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें