मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

राजेंद्र नगर हादसे में तीन छात्रों की मौत की स्वतंत्र जांच की मांग, हाई कोर्ट में याचिका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में 27

जुलाई की शाम को यूपीएसएसी की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान RAU’S IAS

स्टडी सर्कल के बेसमेंट में अचानक हुए जलभराव से तीन छात्रों की मौत की

स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई

है। याचिका राष्ट्रीय प्रवासी मंच ने दायर की है।

याचिकाकर्ता की

ओर से वकील एपी सिंह ने याचिका दायर की है। याचिका में दिल्ली के कोचिंग

संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों की सुरक्षा के लिए उपाय करने की मांग की गई

है। याचिका में इस घटना में मृतक तीन छात्रों के परिजनों को पर्याप्त

मुआवजा देने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि कोर्ट दिल्ली नगर

निगम को दिल्ली के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा इंतजाम करने और एहतियात के

लिए दिशानिर्देश जारी करने की मांग की गई है।

बता दें कि RAU’S IAS

स्टडी सर्कल के बेसमेंट में लाइब्रेरी स्थित है। इस लाइब्रेरी में

यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र पढ़ाई कर रहे थे। इस बेसमेंट में अचानक आए

पानी में पढ़ाई कर रहे तीन छात्र फंस गए और इनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

इस घटना के

बाद दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने इस

कोचिंग के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोआर्डिनेटर देशपाल सिंह को आज ही

गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों के अलावा बिल्डिंग मैनेजमेंट, ड्रेनेज

सिस्टम की देखरेख करनेवाले निगमकर्मियों और दूसरे आरोपियों के खिलाफ गैर

इरादतन हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने

भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 106(1), 115(2), 3(5) के तहत केस दर्ज

किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें