मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

छिंदवाड़ा आईटीआई में आज प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छिंदवाड़ा आईटीआई में आज प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका

छिन्दवाडा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज मंगलवार को व्ही.ई. पावरट्रेन व्ही.ई. कमर्शियल वाइकल्स एलटीडी द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के प्रशिक्षार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी नीलू सोनी ने बताया कि कंपनी द्वारा जारी पात्रता के अनुसार फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक एवं डीजल मैकेनिक ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया में पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ 1,000 रुपये प्रतिमाह अटेंडेंस बोनस प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से दो जोड़ी यूनिफॉर्म, एक जोड़ी सेफ्टी शूज़, पीपीई किट, प्रतिदिन दो बार चाय, दो बार नाश्ता तथा लगभग 18.23 रुपये प्रति भोजन की दर से सब्सिडी युक्त भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रात: 10 बजे अपने सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी फोटोकॉपी के साथ शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में उपस्थित होना होगा। प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन पंजीयन लिंक https://forms.gle/GS9nG6scmq71o2ca8 अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से पूर्व पंजीयन करना अनिवार्य है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें