मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

पीयूष गोयल ने निवेशकों से साधा संवाद, चिप-स्टील सेक्टर में भारत-जापान साझेदारी पर जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीयूष गोयल ने निवेशकों से साधा संवाद, चिप-स्टील सेक्टर में भारत-जापान साझेदारी पर जोर

ओसाका/नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को सेमीकंडक्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट और स्टील मैन्युफैक्चरिंग में भारत-जापान की साझेदारी बढ़ाने के लिए निवशकों से चर्चा की।

ओसाका में आरओएचएम के प्रेसिडेंट और सीईओ कात्सुमी अजुमा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में गोयल ने कहा, "भारत का बढ़ता इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम ज्यादा सहयोग और निवेश के लिए बड़े अवसर देता है"।

इससे पहले, जापान यात्रा के दौरान उन्होंने नागोया में सेंट्रल जापान इकोनॉमिक फेडरेशन (चुकेइरेन) के चेयरमैन सातोरा कात्सुनो से मुलाकात की थी।

गोयल ने चुकेइरेन के सदस्यों को भारत में मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, एआई और प्रिसिजन इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने, भारत-चुबू के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत करने और ग्लोबल एक्सपोर्ट के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने के मकसद से सेक्टर-विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया।

गोयल ने जापान के नागोया में आइची प्रिफेक्चर के गवर्नर हिदेआकी ओमुरा से मुलाकात की और व्यापार, निवेश और उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान आइची के इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम और भारतीय व्यवसायों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया।

आइची स्टील कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट नाओहिदे गोटो के साथ बैठक में, उन्होंने भारत और जापान के बीच स्टील मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भारत का मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम लगातार सहयोग के लिए काफी संभावनाएं प्रदान करता है।"

नागोया में 'इंडिया-जापान नेक्स्ट जेनरेशन इकोनॉमिक पार्टनरशिप: फ्रॉम चुबू टू इंडिया' कार्यक्रम में बोलते हुए, और सेंट्रल जापान इकोनॉमिक फेडरेशन तथा नागोया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में, गोयल ने सेंट्रल जापान के व्यवसायों के लिए मैन्युफैक्चरिंग, निवेश और औद्योगिक सहयोग के क्षेत्रों में भारत के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने की अपार संभावनाओं के बारे में बताया।

उन्होंने व्यवसायों, उद्योग जगत के नेताओं और निवेशकों को भारत द्वारा पेश किए जाने वाले बड़े अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित भी किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें