मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी चंपारण में लहलहायेगी ड्रैगन फ्रुट,अंजीर व स्ट्राबेरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण ,। जिला उधान विभाग ने जिले में ड्रैगन फ्रूट्स

स्ट्राबेरी व अंजीर की खेती को बढावा देने की कवायद शुरू कर दी है। इसकी

खेती के लिए राज्य सरकार ने भी किसानों को अनुदान देने की घोषणा की है।

इसकी

जानकारी देते उघान विभाग के सहायक निदेशक विकास कुमार ने बताया कि जिले

में आम,लीची जैसे परंपरागत फलो के अतिरिक्त ड्रैगन फ्रूट्स,स्ट्राबेरी व

अंजीर की खेती शुरू होगी। इसके लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उन्होने

बताया कि फिलहाल जिले में 4 हेक्टेयर में ड्रैगन फ्रूट्स के खेती का

लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसकी खेती पर प्रति हेक्टेयर कुल

लागत 7.50 लाख रुपए पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।अनुदान की राशि

किसानों को तीन किस्तो में दी जाएगी। प्रथम वर्ष 60 प्रतिशत यानी 1.80 लाख,

दूसरे व तीसरे वर्ष क्रमशः 20-20 प्रतिशत यानी 60-60 हजार रुपये अनुदान

मिलेगा।वही जिले में अंजीर की खेती के लिए 2 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित

है।इसकी खेती पर प्रति हेक्टेयर कुल लागत 1.25 लाख रुपए पर 40 प्रतिशत

अनुदान मिलेगा। इसमें प्रथम साल 60 प्रतिशत यानी 50 हजार, दूसरे व तीसरे

साल क्रमशः 20-20 प्रतिशत यानी 10-10 हजार रुपये अनुदान किसानों को दिया

जायेगा।

उन्होंने बताया कि जिले में स्ट्राबेरी की खेती के लिए 3

हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसकी खेती पर प्रति हेक्टेयर

8.40 लाख रुपये की लागत पर 40 प्रतिशत यानी 3.36 लाख रुपये अनुदान दिया

जायेगा। इसके अतिरिक्त पैकिंग के लिए कूट के प्रति डिब्बे पर 11 रुपये की

लागत पर 4.40 रुपये अनुदान की भी व्यवस्था किया गया है।सहायक निदेेशक ने

बताया कि इन फलो की खेती से एक सीजन में किसानों को 9 से 10 लाख रुपये तक

की कमाई हो सकती है। इसकी खेती पर अनुदान का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन

आवेदन दे सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें