मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। जिले में काशीचक थाने की पुलिस पर शुक्रवार को ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने ईट पत्थरों से हमला कर दिया ।जिसमें एक सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए ।पुलिस पार्टी दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर लीला बिगहा गांव पहुंची थी। इसी बीच वहां पहुंची डायल 112 की पुलिस द्वारा एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीएससी भेजा गया। इस दौरान आरोपित पक्ष की ओर से पुलिस वाहन के आगे एक ई रिक्शा लगाकर अवरोध उत्पन्न कर दिया ।इसे लेकर विवाद होने पर गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर पुलिस पर पथराव कर दिया। आनन फानन में पुलिस की टीम ने भाग कर अपनी जान बचाई। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर राधा मोहन चौधरी,एक एसआई व दो पुलिस जवान घायल हो गए ।इस घटना के बाद अतिरिक्त बलों के साथ मौके पर काशीचक एसएचओ बसंत कुमार राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने आरोपितों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपितों ने जगदीश यादव का बेटा संजय यादव और स्व लोरिक यादव का बेटा भुनेश्वर यादव शामिल है। मामले में 20 नामजद व आठ - दस अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।दर्ज कांड संख्या 78/25 में पुलिस पर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य आरोप लगाए गए है। इधर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।पकरीबरावा एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि दो गुटों में मारपीट की सूचना पर पुलिस लीला बीघा गांव पहुंची थी। मारपीट में घायल एक शख़्स को इलाज के लिए अस्पताल जा रही थी ।इसी बीच पुलिस वाहन के आगे एक ई रिक्शा लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया इसी विवाद में ग्रामीणों ने पुलिस पर ईट पत्थर चला दिया ।जिसमें एक सब इंस्पेक्टर को चोट आई है कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोट है इस मामले में दो गिरफ्तार किया गया है ।अन्य के विरुद्ध छापेमारी जारी है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें