मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

आंध्रप्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 5 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आंध्रप्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 5 घायल

खंडवा/भोपाल। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के चार तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। इनमें तीन पुरुष एक महिला शामिल है। मध्य प्रदेश के खंडवा और खरगोन जिले के नौ लोगों का एक समूह एक ट्रैक्स गाड़ी मे सवार होकर तीर्थ दर्शन के लिए निकला था। शनिवार की रात आंधप्रदेश के कोटबोम्माली मंडल के येत्तुराल्लापाडु गांव के पास उनकी गाड़ी ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी में सवार 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और हाईवे गश्ती टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नरसारावपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर शवों को जल्द खंडवा भेजने और घायलों के इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।सांसद पाटिल ने रविवार को हादसे की जानकारी साझा करते हुए कहा कि आंध्रप्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में खंडवा जिले के चार नागरिकों की मृत्यु हुई है और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। यह अपूरणीय क्षति केवल उनके परिवारों की नहीं, पूरे खंडवा जिले है। आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिला प्रशासन से दूरभाष पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की है तथा सभी दिवंगत जनों के शव शीघ्र खंडवा लाने एवं घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, शोकाकुल परिजन को इस कठिन समय में शक्ति दें तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।सांसद पाटिल ने बताया कि हादसे में खुश्‍याल सिंह चौहान (62) निवासी ग्राम खजूरी, जिला खंडवा, भूरे सिंह पंवार (60) निवासी ग्राम भोपाड़ा, जिला खरगोन, संतोषी बाई (62) निवासी ग्राम भोपाड़ा, जिला खरगोन और विजय सिंह तोमर (65) निवासी सनावद, जिला खरगोन की मौत हुई है।उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के श्रद्धालु 10 नवंबर को घर से निकले थे और यात्रा के दौरान विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन करते हुए रामेश्वरम तक जाने की योजना थी। वे ओडिशा के पुरी में दर्शन करने के बाद श्रीशैलम की ओर जा रहे थे इसी दौरान कोटबोम्माली मंडल के येत्तुराल्लापाडु गांव के पास यह हादसा हो गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि एमयूवी चालक को झपकी आने से वाहन नियंत्रण खो बैठा और खड़े ट्रक से भिड़ गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि दो एंबुलेंस के माध्यम से चारों शवों को खंडवा लाया जा रहा। हादसे में घायल एक महिला भी शवों के साथ आ रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें