मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

सुपौल में पिकअप ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुपौल में पिकअप ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत

सुपौल में पिकअप ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौतसुपौल। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।मृतक अपनी सास के साथ वृद्धावस्था पेंशन की राशि निकालने बैंक जा रहा था, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया।हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और परिवार में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार, टरही पंचायत के हरिहर पट्टी वार्ड संख्या-04 निवासी निसार अहमद अपनी सास के साथ पिपरा बाजार स्थित बैंक जा रहे थे।इसी दौरान मधेपुरा रोड पर ग्रामीण बैंक के समीप तेज गति से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले निसार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन (संख्या बीआर-34जीए-9809) को घेर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। निसार अहमद अपने पीछे एक पुत्र मोहम्मद इरशाद और दो पुत्रियां रबीना खातून तथा मरियम खातून छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि आसपास के ग्रामीण और रिश्तेदार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें