मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सीवान। सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग मार्ग पर स्थित प्रतापपुर चीनी मिल के समीप गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, रात करीब नौ बजे बाइक पर सवार दो युवक रामपुर बुजुर्ग मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान प्रतापपुर चीनी मिल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में भटनी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी 19 वर्षीय राकेश कुमार विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार 20 वर्षीय अमित कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद राकेश कुमार विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अमित कुमार यादव का इलाज जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार पिकअप चालक और वाहन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें