मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

फिलीपीन ने चीन से हथियार लौटाने, नौकाओं के नुकसान की भरपाई को कहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मनीला,। फिलीपीन और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर संघर्ष व विवाद

थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में फिलीपीन के सैन्य प्रमुख ने

बुधवार को चीन से विवादित तटवर्ती क्षेत्र में चीनी तटरक्षक द्वारा जब्त

किए गए हथियार और उपकरण लौटाने तथा हमले में हुए नुकसान की भरपाई की मांग

की है। उन्होंने इस हमले की तुलना दक्षिण चीन सागर में समुद्री लूट की घटना

से की।

फिलीपीन के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को आठ से

अधिक मोटरबोट पर सवार चीनी तटरक्षक कर्मियों ने फिलीपीन की नौसेना की दो

नौकाओं को बार-बार टक्कर मारी और उन पर चढ़ गए। चीनी तटरक्षक कर्मियों ने

फिलीपीन नौसेना कर्मियों को द्वितीय थॉमस शोल में क्षेत्रीय चौकी पर खाद्य

और आग्नेयास्त्रों सहित अन्य आपूर्ति स्थानांतरित करने से रोक दिया। इस

चौकी पर भी चीन अपना दावा करता है।

फिलीपीन के सुरक्षा

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि टकराव के बाद, चीनी कर्मियों ने नौकाओं

को जब्त कर लिया और उन्हें हथियारों से क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने

नौवहन उपकरणों, आठ एम4 राइफलें भी जब्त कर लीं और नौसेना के कई कर्मियों को

घायल कर दिया।

फिलीपीन सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल रोमियो ब्रॉनर

जूनियर ने पश्चिमी पलावन प्रांत में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम मांग

करते हैं कि चीन हमारी राइफलें और हमारे उपकरण लौटा दे। हम यह भी मांग करते

हैं कि उन्होंने जो नुकसान पहुंचाया है उसकी भरपाई की जाए।’’

चीन

ने इस टकराव के लिए फिलीपीन को दोषी ठहराते हुए कहा कि फिलीपीन के

कर्मियों ने उसकी चेतावनियों की अवहेलना करते हुए समुद्र में उसके जल

क्षेत्र का ‘अतिक्रमण’ किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें