मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

पेट्रोलियम टैंकर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद,दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पेट्रोलियम टैंकर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद,दो गिरफ्तार

अररिया।जिले की नरपतगंज थाना पुलिस द्वारा एक दिन पहले बड़े कंटेनर में रखे मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के बाद दूसरे दिन सोमवार की शाम पेट्रोलियम टैंकर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ दो को गिरफ्तार किया। नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर एनएच 57 फोरलेन सड़क पर चकरदाहा के समीप कार्रवाई करते हुए पेट्रोलियम टैंकर से 1941 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद किया।मामले में पुलिस ने चालक और खलासी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार खलासी और चालक से थाना परिसर में जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार चालक मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना अंतर्गत नारायणपुर निवासी शंकर यादव पिता जय मंगल राय और ललन कुमार पिता लख्मीचंद है।जानकारी के अनुसार चालक व खलासी पेट्रोलियम टैंकर की अंदर में छुपा कर 1341 लीटर अंग्रेजी शराब व 600 लीटर बीयर सहित 1941 लीटर शराब और बीयर लेकर पश्चिम बंगाल से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना पर नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चकरदाहा के समीप एनएच 57 पर टैंकर को रोककर तलाशी लिया जहां शराब बरामद होने पर टैंकर जब्त करते हुए चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया। पेट्रोलियम टैंकर में शराब छिपाकर ले जाने पर पुलिस के अलावा क्षेत्र के लोग भी अचंभित है।मामले को लेकर नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि पेट्रोलियम टैंकर सहित उसके अंदर 1941 लीटर अंग्रेजी शराब बीयर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गिरफ्तार चालक व खलासी को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया है।उल्लेनीय हो कि इससे पहले नरपतगंज थाना क्षेत्र में ही एक दिन पहले थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उत्तरप्रदेश नंबर के कंटेनर गाड़ी से 5652 लीटर अंग्रेजी शराब का बड़ा खेप बरामद किया था।कंटेनर पर मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के आड़ में छिपाकर शराब असम से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था।मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के बाद पेट्रोलियम टैंकर से बरामद शराब भी मुजफ्फरपुर ही ले जाया जा रहा था।नॉर्थ ईस्ट राज्य सहित पश्चिम बंगाल से बड़े पैमाने पर मुजफ्फरपुर अंग्रेजी शराब की तस्करी सक्रिय शराब माफिया को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें