कच्चा तेल 89 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
नई
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति संबंधी
दिक्कत की वजह से कच्चे तेल की कीमत 88 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई।
ब्रेंट क्रूड 89 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को
पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।
इंडियन
ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62
रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में
पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये
और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।
अंतरराष्ट्रीय
बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.07 डॉलर
यानी 0.08 फीसद की उछाल के साथ 88.99 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड कर
रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.02 डॉलर यानी 0.02
फीसदी की गिरावट के साथ 85.13 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। कच्चे तेल
का अक्टूबर, 2023 के बाद का यह उच्चतम स्तर है।




