मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर

मुजफ्फरपुर। पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में राष्ट्रीय व राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिका दायर की गई है। यह याचिका मुजफ्फरपुर जिले के मानवाधिकार मामलों के जानकार मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने दर्ज कराई है।पटना के मुन्नाचक, कंकड़बाग स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी करने वाली छात्रा गायत्री कुमारी बिहार के जहानाबाद जिले की निवासी थी। जो पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। छात्रा की मौत के बाद प्रारंभिक जांच में पुलिस ने घटना को आत्महत्या से जोड़ने का प्रयास किया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आए, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि यह मामला काफी गंभीर आपराधिक कृत्यों से जुड़ा हुआ है।मामले के सम्बन्ध में मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने बातचीत में कहा कि शरीर पर चोटों के निशान और अन्य परिस्थितियां यह सवाल खड़े करती है कि शुरुआत में इस आपराधिक घटना को दबाने का प्रयास किया गया और इसे जानबूझकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इस प्रकार के जघन्य मामले में जांच में कहीं भी लापरवाही या सच्चाई को छुपाने का प्रयास जिस स्तर से भी हुआ है, वह एक दंडनीय अपराध है। सभ्य समाज में बेटियों की सुरक्षा सरकार की उच्च प्राथमिकता है।अधिवक्ता झा ने मामले में मानवाधिकार आयोग के स्तर से अवकाश-प्राप्त न्यायाधीश की निगरानी में मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ-ही-साथ अधिवक्ता झा के द्वारा सुप्रीम कोर्ट व पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें