मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी ,जांच शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी ,जांच शुरु

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज‍िले के लीमा चैहान थाना क्षेत्र के ग्राम धामनदा में रहने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति ने स्वयं के खेत पर लगे आम के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के मुताबिक बीती बुधवार रात ग्राम धामनदा निवासी 58 वर्षीय सिद्वूलाल पुत्र मांगीलाल मालवीय ने खेत पर लगे आम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान सिद्वूलाल खेत पर अकेला था, जबकि उसके बच्चे घर पर मौजूद थे। परिजनों के द्वारा तलाशने पर व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। थाना प्रभारी गोविंद मीना ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और परिजनों तथा परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना स्थल के तथ्यों, बयान एवं अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें