मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण।एसएसबी और झरौखर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात संयुक्त कारवाई करते हुए भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 356/4 के समीप से एक नेपाली युवक को देशी कट्टा और तीन ज़िंदा कारतूस के साथ पकड़ा है।एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि उक्त बदमाश नेपाल से होने वाले गांजा तस्करी के लिए रात्रि में बॉर्डर पर लाईनिंग का कार्य कर रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के बंकूल निवासी मुसाफिर यादव का पुत्र सिकंदर यादव(35) के रूप में हुई है। जिसके पास से एक देसी कट्टा एवं तीन ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ है। उक्त करवाई झरौखर थाना क्षेत्र के पीठवा गांव के समीप भारत नेपाल सीमा के पांच सौ मीटर दायरे में हुआ है।झरौखर पुलिस बदमाश को हिरासत में रख कड़ी निगरानी में पूछताछ कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में गांजा के कारोबार में संलिप्त अन्य कारोबारियों को पुलिस चिन्हित कर रही है तथा बदमाश के नेपाल में अंजाम दिए क्राइम हिस्ट्री को भी खंगालने में जुटी है। रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें