मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

सकीना बनी शिवांशी, हिंदू प्रेमी से शादी के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सकीना बनी शिवांशी, हिंदू प्रेमी से शादी के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले में एक युवती ने विधिवत प्रक्रिया के तहत धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म ग्रहण कर विवाह की अनुमति के लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। बोहरा समाज की एक युवती ने हिंदू युवक से शादी करने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन से लिखित में अनुमति मांगी है।बोहरा (मुस्लिम) समाज की युवती सकीना ने अपने प्रेमी प्रखर त्रिवेदी के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया है। युवती ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बताया कि वह अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना रही है। पुलिस को सौंपे गए शपथ पत्र में उसने जानकारी दी है कि उसने अपना नाम 'सकीना' से बदलकर शिवांशी रख लिया है।नए धर्मांतरण विरोधी कानून के प्रावधानों का पालन करते हुए, युवती ने जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष धर्म परिवर्तन के लिए औपचारिक आवेदन प्रस्तुत किया है। नियमों के मुताबिक, प्रशासन की अनुमति के बाद ही वह विधिवत रूप से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर सकेगी।युवती ने प्रशासन को बताया कि इस फैसले के कारण उसे अपने परिवार और समाज से जान का खतरा है। इसी डर के चलते उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है, ताकि वह अपने प्रेमी के साथ सुरक्षित रह सके।इस बारे में राज तालाब थाना प्रभारी देवीलाल मीणा ने बताया कि युवती के 161 में बयान दर्ज कर लिए हैं और वह बालिग है। अतः वह अभी स्वतंत्र है, जहां भी रहना चाहे वहां रह सकती है। पुलिस की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। अन्य प्रशासनिक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें