मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

पेरिस ओलंपिक: बॉक्सिंग में अमित पंघल के बाद जैस्मीन लेम्बोरिया को मिली हार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। पेरिस ओलंपिक 2024 के बॉक्सिंग इवेंट में

मंगलवार को भारत को दो जोरदार झटके लगे हैं। पदक की उम्मीदों का बोझ संभाले

दो भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल और जैस्मिन लम्बोरिया को अपने पहले ही मैच

में हार का सामना करना पड़ा है।

57 किग्रा भार वर्ग के राउंड ऑफ 32

में भारत की जैस्मिन लम्बोरिया को हार झेलनी पड़ी है। अपना पहला ओलंपिक

खेल रही जैस्मिन के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही मैच में उन्हें

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता फिलिपिंस की नेस्टी पैटेकिये ने मात दी।

जैस्मिन को 0-5 से मुकाबले में हार मिली।

वहीं, इससे पहले पुरुषों

के बॉक्सिंग मुकाबले में अमित पंघाल के रूप में भारत की उम्मीदों को झटका

लगा था। अमित पंघाल पुरुषों के 51 किग्रा राउंड ऑफ 16 बाउट में जाम्बिया के

पैट्रिक चिनयेम्बा से 1-4 से हार गए। उनको भी अपने पहले मैच में हार का

सामना करना पड़ा। अमित अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए और पहले राउंड में मिली

हार के बाद वो कमबैक नहीं कर पाए। पैट्रिक चिनयेम्बा ने अमित को 4-1 के

अंतर से हराया। अमित पंघाल का यह दूसरा ओलंपिक गेम्स था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें