मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

लोगों को इलाज के लिए दूसरे जगह जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत : नीतीश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुख्यमंत्री ने श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का किया लोकार्पण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को समस्तीपुर जिला के सराय रंजन में 591 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का लोकार्पण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त बनाया गया है। यह बहुत सुंदर अस्पताल बना है। इसका आज उद्घाटन हुआ है, यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। हम पहले भी यहां आकर इसके निर्माण कार्य को देखते रहे हैं। उद्घाटन के साथ ही आज से यहां मरीजों का इलाज शुरू हो गया है।

सीएम नीतीश ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को अपने इलाज के लिए अन्य कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों को यहां सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। श्रीराम जानकी मठ द्वारा इस अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन दान दी गई थी। इसलिए इस अस्पताल का नाम श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रखा गया है। इस अस्पताल के निर्माण में केंद्र सरकार ने भी सहयोग दिया है। यह अस्पताल बड़ा और अच्छा बना है। यहां अभी 500 बेड की सुविधा है लेकिन भविष्य में 1000 बेड का अस्पताल बनाने के लिए काम किया जाएगा और मेडिकल के छात्रों के नामांकन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें