मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम की सभा में उमड़ेगा जन सैलाब : ज्योतिर्मय सिंह महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक मार्च को बंगाल आ रहे हैं। हुगली जिले के आरामबाग में उनकी जनसभा होनी है। यहां बन रहे मंच और अन्य तैयारियां का जायजा लेने के लिए पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली एसपीजी ने पूरे मैदान का चार्ज अपने हाथ में ले लिया है। यहां "हिन्दुस्थान समाचार" से विशेष बातचीत में ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सारी व्यवस्था हो गई है। मंच बनाने का काम भी पूरा हो गया है। एक ही मंच होगा जिस पर पीएम और अन्य लोग रहेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोग तृणमूल कांग्रेस के शासन से त्रस्त हैं।

प्रधानमंत्री की जनसभा में इस बार आरामबाग में जन सैलाब उमड़ेगा। लोगों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि समुद्र में संख्या की बात नहीं की जा सकती। इतने लोग होंगे जिन्हें गिनना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में बंगाल की जनता 2019 के मुकाबले और अधिक संख्या में भाजपा सांसदों को राज्य से संसद में भेजेगी।

उल्लेखनीय है कि आरामबाग की जनसभा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर रहेंगे। संदेशखाली और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम के निशाने पर ममता बनर्जी रहने वाली हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें