मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

महागठबंधन के लोग इकट्ठा होकर बिहार में 'जंगलराज' लाना चाहते हैं : अरुण भारती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की नव संकल्प सभा 4 सितंबर को मुजफ्फरपुर में होने जा रही है।

इसकी जानकारी शनिवार को लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने देते हुए कहा कि आठ जून को हम लोगों ने नव संकल्प महासभा का आयोजन शुरू किया था। ‎इसकी शुरुआत आरा से हुई थी और छपरा, राजगीर, मुंगेर और गयाजी में इसका आयोजन किया जा चुका है। चार सितंबर को नव संकल्प सभा का आयोजन मुजफ्फरपुर में किया जाएगा। ‎

‎उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य है कि इस साल बिहार में चुनाव होने हैं। इस चुनाव के जरिए अगले दो दशकों के लिए बिहार की राजनीतिक दिशा और दशा तय होगी। आने वाले समय में कौन नेता बिहार की दिशा और दशा को नेतृत्व प्रदान कर सही दिशा में ले जा सकते हैं, इसे तय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जहां भी नव संकल्प सभा हुई है, सभी जगह यह आशीर्वाद मिला कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ऐसे युवा हैं, जो बिहार का नेतृत्व संभालें और एक बेटा बिहार को संभाले। ‎

‎उन्होंने कहा कि मेरी भी एक कार्यकर्ता के तौर पर इच्छा है कि वे बिहार आएं और नेतृत्व संभालें। उन्होंने 'वोटर अधिकार यात्रा' में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने पर कहा कि जब जंगल में आग लगती है तो सारे शहर की ओर भागते हैं। जो लोग नैरेटिव चलाने का प्रयास कर रहे हैं। सारे नैरेटिव जनता के बीच धराशायी हो रहे हैं, इसलिए इकट्ठे होकर प्रधानमंत्री को अपशब्द कर रहे हैं। ‎

‎उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में भी हमारे नेता चिराग पासवान के लिए अपशब्द का प्रयोग किया गया था। बिहार की जनता जान चुकी है कि अब ऐसा वे कभी नहीं होने देंगे। ‎ये लोग इकट्ठा होकर बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं। बिहार की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। ‎

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें