मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के लोग भाजपा से नाराज : सौरभ भारद्वाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज पूरी दिल्ली की जनता में भाजपा पार्टी के खिलाफ नाराजगी हैIउन्हाेंने कहा कि कल दिल्ली में जो घटना हुई, उससे न केवल देश बल्कि पूरा विश्व अचंभित है Iभारद्वाज ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है और आज देशभर के लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री किसी मामले में जमानत मिलने और जेल से बाहर आने के बाद खुद यह कह रहा है कि यदि आप लोगों को लगता है की मैं ईमानदार हूं तो आगामी चुनाव में मुझे वोट देना I उन्हाेंने कहा कि इस देश में बहुत से चुनाव लड़े जाते हैं। जाति के नाम पर चुनाव लड़े जाते हैं, धर्म के नाम पर चुनाव लड़े जाते हैं, भाषा के नाम पर चुनाव लड़े जाते हैं, लेकिन यह इतिहास का पहला ऐसा चुनाव होगा, जिसमें एक मुख्यमंत्री खुद कह रहा है कि इस बार ईमानदारी के नाम पर चुनाव लड़ा जाएगा Iउन्हाेंने ने कहा कि जहां एक तरफ केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीछे अपनी सारी जांच एजेंसियों को लगा रखा है, उन्हें बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ी, उसके बावजूद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी दिल्ली की जनता पर पूरा विश्वास है और यही कारण है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता से कह रहे हैं कि यदि आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तभी मुझे वोट देना Iभारद्वाज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कल जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात का ऐलान किया है, तब से ही पूरी दिल्ली में बसों में, गली मोहल्ले में, मेट्रो में हर जगह इस बात की चर्चा हो रही है, कि भाजपा ने अपनी सारी जांच एजेंसियों के माध्यम से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जो षड्यंत्र रचा, उनको फंसाने की जो साजिश की गई, उन्होंने अकेले केंद्र सरकार से लड़कर सच्चाई की यह जंग जीती और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि मैं जनता की अदालत में जाऊंगा, जनता के बीच जाऊंगा और यदि दिल्ली की जनता चाहेगी तभी मैं इस मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दोबारा बैठूंगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें