मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कटिहार में लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कटिहार में लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया

कटिहार। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को लोगों ने अनूठा प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न चौराहों पर युवाओं और फुटकर विक्रेताओं ने पाकिस्तानी झंडे का चित्र बनाया और उस पर थूका और जूते-चप्पल से प्रहार किया। प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और गृह मंत्री से कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से पूरा देश आक्रोशित है और प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हर भारतीय सरकार के साथ है। कटिहार में राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन भी कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।लोगों ने कहा कि वे इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आतंक और आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की अपील करते हैं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटक मारे गए थे, जिसमें बिहार के सासाराम निवासी आईबी ऑफिसर मनीष रंजन भी शामिल थे। मनीष हैदराबाद में पोस्टेड थे। वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें