मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो जातरुओं को कुचला, टंकी फटने से बस में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो जातरुओं को कुचला, टंकी फटने से बस में लगी आग

जालोर। जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सांचौर-बाड़मेर राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर रणोदर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार दो जातरुओं को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक की टंकी फट गई और बस में आग लग गई।

चितलवाना थानाधिकारी बलदेव गोरा के मुताबिक बस बाड़मेर के चौहटन से गुजरात के पालनपुर जा रही थी, जिसमें ज्यादातर मरीज सवार थे जो इलाज के लिए गुजरात जा रहे थे। रणोदर गांव की सीमा पर गुजरात की ओर से आ रही एक बाइक सामने से टकरा गई। बाइक बस के नीचे फंस गई और दोनों सवार गुजरात से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

टक्कर के बाद बस सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी। गनीमत रही कि बस में सवार यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल होने की सूचना है।

सूचना पर चितलवाना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस मृतकों की पहचान के लिए उनके परिजनों से संपर्क कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें