मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

पीडीएस घोटाले का विरोध करने पर वार्ड सदस्य के पति पर चाकू से जानलेवा हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीडीएस घोटाले का विरोध करने पर वार्ड सदस्य के पति पर चाकू से जानलेवा हमला

भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित भतौरिया गांव में सोमवार को जन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। गांव निवासी अमर कुमार मंडल उर्फ उपेंद्र मंडल पर मित्तल मंडल नामक युवक ने चाकू और अस्तुरा से जानलेवा हमला कर दिया।घायल उपेंद्र मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी वार्ड सदस्य हैं और मित्तल मंडल जन वितरण प्रणाली का दुकानदार है। मित्तल द्वारा लाभुकों को सही तरीके से अनाज नहीं दिए जाने का उन्होंने विरोध किया था। इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी से की थी। जिसके बाद मित्तल मंडल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। उपेंद्र मंडल का आरोप है कि इसी रंजिश में आज सुबह जब वे टहलने निकले तभी पहले से घात लगाए मित्तल मंडल ने उन पर चाकू और अस्तुरा से हमला कर दिया। जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हमले के बाद मित्तल मंडल फरार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें