मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

पेटीएम के शेयर में 20 फीसदी की गिरावट, कंपनी का मार्केट कैप भी लुढ़का

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 02 फरवरी । ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली

पेटीएम कंपनी का संकट गहराता जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को शुरुआती

कारोबार के दौरान पेटीएम के शेयर में 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई है।

इस दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) भी 9,646.31 करोड़ रुपये

घटकर 38,663.69 करोड़ रुपये हो गया है।

पेटीएम ब्रांड का

स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में

शुक्रवार को 20 फीसदी की और गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों में लगातार

दूसरे दिन गिरावट आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का शेयर

20 फीसदी की गिरावट के साथ 608.80 रुपये पर पहुंच गए हैं, जबकि नेशनल स्टॉक

एक्सचेंज (एनएसई) पर 19.99 फीसदी फिसलकर 609 रुपये पर रहे।

कंपनी

के शेयरों में यह गिरावट दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से

पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को 29 फरवरी, 2024 के बाद किसी भी

ग्राहक खाते, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उपकरणों में जमा या टॉप-अप स्वीकार

करना बंद करने का निर्देश देने के बाद आई है। आरबीआई के इस आदेश से कंपनी

के वार्षिक परिचालन लाभ पर 300-500 करोड़ रुपये का असर पड़ने की आशंका जताई

जा रही है।

दरअसल, वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के पास

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 49 फीसदी हिस्सेदारी है, लेकिन वह इसे

अपनी सहयोगी के रूप में वर्गीकृत करता है, अनुषंगी कंपनी के रूप में नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें