मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

पेटीएम के शेयर में लगातार तीसरे दिन 10 फीसदी की गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 05 फरवरी । ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली

पेटीएम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पेटीएम के शेयर में लगातार तीसरे

दिन गिरावट आई है। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 10 फीसदी तक लुढ़क गए

हैं। इस तरह कंपनी के शेयर में पिछले तीन कारोबारी सत्र में 42 फीसदी से

अधिक की गिरावट दर्ज हुई है, जिससे उसके बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में

20,471.25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है

सोमवार को बॉम्बे

स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ

438.35 रुपये पर आ गए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 9.99

फीसदी गिरकर 438.50 रुपये पर पहुंच गए। पिछले तीन कारोबारी सत्र में पेटीएम

के शेयर में 42 फीसदी से अधिक की गिरावट आने के कारण उसका मार्केट कैप

20,471.25 करोड़ रुपये तक घट गया है।

कंपनी के शेयरों में

ये गिरावट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक

लिमिटेड (पीपीबीएल) को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट,

फास्टैग और अन्य उपकरणों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का

निर्देश देने के बाद आई है। आरबीआई के इस आदेश से कंपनी के वार्षिक परिचालन

लाभ पर करीब 300-500 करोड़ रुपये का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

उल्लेखनीय

है कि वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में

49 फीसदी हिस्सेदारी है, लेकिन वह इसे अपनी सहयोगी के रूप में वर्गीकृत

करता है, अनुषंगी कंपनी के रूप में नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें