मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

पेटीएम का शेयर लगातार दूसरे दिन 10 फीसदी उछलकर 496.75 रुपये पर बंद हुआ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली पेटीएम का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर लगातार दूसरे दिन उछले। बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 10 फीसदी उछलकर 496.75 रुपये पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 9.99 फीसदी चढ़कर 496.25 रुपये पर पहुंच गया।

पिछले तीन कारोबारी सत्र की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में तीन फीसदी से अधिक की तेजी आई थी। दो दिनों की तेजी में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,720.17 करोड़ रुपये बढ़कर 31,547.62 करोड़ रुपये हो गया है। दरअसल, आरबीआई की सख्ती के बाद पिछले तीन सत्रों (एक से पांच फरवरी के बीच) कंपनी के शेयर में 42 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जिससे उसके बाजार मूल्यांकन में 20,471.25 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आई थी।

पेटीएम के शेयरों में आई तेज़ी की कई वजहें बताई जा रही हैं। इनमें एक वजह ये है कि रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने साफ कर दिया है कि कंपनी के खिलाफ ईडी की कोई जांच नहीं चल रही है। इसके अलावा पेटीएम के फाउंडर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक की खबर प्रमुख रही है। इससे पहले कंपनी का शेयर भाव पांच दिनों में 760.65 रुपये से गिरकर 395.50 रुपये पर आ गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें