मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

पेटीएम ऐप 29 फरवरी के बाद भी हमेशा की तरह काम करता रहेगा: विजय शेखर शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 02 फरवरी । पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस

लिमिटेड (ओसीएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने कहा

कि डिजिटल भुगतान एवं सेवा ऐप पेटीएम काम कर रहा है और यह 29 फरवरी के बाद

भी हमेशा की तरह काम करता रहेगा।

ओसीएल के संस्थापक एवं

सीईओ विजय शेखर शर्मा ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा कि

आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है, 29 फरवरी के बाद भी हमेशा की तरह काम करता

रहेगा। मैं पेटीएम टीम के प्रत्येक सदस्य के साथ आपके अथक समर्थन के लिए

आपको सलाम करता हूं। हर चुनौती का एक समाधान है और हम पूर्ण अनुपालन में

अपने राष्ट्र की सेवा करने के लिए ईमानदारी से प्रतिबद्ध हैं। शर्मा ने

लिखा है कि भारत भुगतान नवाचार और वित्तीय सेवाओं में समावेशन में वैश्विक

प्रशंसा जीतता रहेगा। PaytmKaro इसका सबसे बड़ा चैंपियन होगा।

उल्लेखनीय

है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज मुहैया

कराने वाली पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को 29 फरवरी, 2024 के

बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उपकरणों में जमा या

टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया है। आरबीआई के इस निर्देश के

बाद कंपनी के शेयरों में पिछले दो दिनों में भारी गिरावट आई है। आरबीआई के

इस आदेश से कंपनी के वार्षिक परिचालन लाभ पर 300-500 करोड़ रुपये का असर

पड़ने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के पास

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 49 फीसदी की हिस्सेदारी है लेकिन वह इसे

अपनी सहयोगी के रूप में वर्गीकृत करता है, अनुषंगी कंपनी के रूप में नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें