मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

पवन सिंह की बुद्धि और विवेक काम नहीं कर रहा है : तेज प्रताप यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पवन सिंह की बुद्धि और विवेक काम नहीं कर रहा है : तेज प्रताप यादव

पटना,। बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकआस्था के महापर्व छठ को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने के प्रयास की सराहना की। तेज प्रताप यादव ने कहा कि छठ महापर्व को बिहार के लोग श्रद्धा के साथ मनाते हैं। महापर्व को अगर बढ़ावा दिया जा रहा है, तो यह अच्छी बात है। ‎

उन्होंने ‎पटना में पत्रकारों से बातचीत में भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के भाजपा और एनडीए के नेताओं से मिलने को लेकर कहा कि इन लोगों का यही काम है। वे कलाकार हैं। ‎

‎उन्होंने कहा, "पवन सिंह जो हैं, कभी लखनऊ में हमारे पैर पर गिरे हुए थे और दोबारा चले गए किसी और के पैर पर गिरने के लिए। वह लगातार किसी न किसी के पैर में गिर रहे हैं। उन्हें समझ में अभी नहीं आ रहा है। उनकी बुद्धि और विवेक काम नहीं कर रहा है, क्या करेंगे, क्या नहीं करेंगे, वह जानेंगे।" ‎

तेज प्रताप ने पवन सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि वे कलाकार हैं, उन्हें कलाकारी करनी चाहिए। कहां से वे चुनाव में पड़ रहे हैं। ‎

तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी को लेकर कहा कि लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के चुनाव चिन्ह 'ब्लैकबोर्ड' की चर्चा करते हुए कहा कि इसके आने से बदलाव हो रहा है। इसके पास सभी लोग शिक्षा के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं। हम लोग जमीन पर चलने वाले नेता हैं। ‎

‎उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लेकर कहा कि महुआ में जनसुराज की गाड़ी से मेरा कार्यकर्ता घायल हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे लोगों पर हमला करवाने का काम किया जा रहा है।

‎उन्होंने प्रशांत किशोर के मंत्रियों पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कहा कि दूसरे पर आरोप लगाते-लगाते कहीं वही न फंस जाएं कि इतना पैसा उनके पास कहां से आया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें