पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया इनकार

पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया इनकार
-बीजेपी ने बनाया था अपना उम्मीदवार
पटना।भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।चर्चा है कि पवन सिंह आरा से टिकट चाहते थे। जनवरी महीने में उन्हें इशारा भी किया था कि अगर आरा से टिकट मिलेगा तो वे चुनाव लड़ेंगे। इसकी पूरी तैयारी है।पवन सिंह को भाजपा ने शनिवार को ही पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। पवन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा कई माह से चल रही थी। भाजपा कार्यालय की ओर से 16 राज्यों के 195 प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट में उनका भी नाम था।पवन सिंह के इस ऐलान के टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ये बंगाल की लोगों की ताकत है। यहां खेला शुरू होने से पहले खेला हो गया।





