मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

पवन सिंह के आने से आसनसोल में दिलचस्प हुई लड़ाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पवन सिंह के आने से आसनसोल में दिलचस्प हुई लड़ाई

कोलकाता। लोकसभा चुनाव का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है लेकिन भारतीय

जनता पार्टी ने पूरे देश के लिए 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

इसमें पश्चिम बंगाल की भी 42 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से अधिकतर पर मौजूदा

सांसदों को ही टिकट मिला है लेकिन आसनसोल लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार

का नाम चौंकाने वाला है। यहां से भोजपुरी सिंगर और फिल्म स्टार पवन सिंह को

टिकट दिया गया है।

मूल रूप से इस कोयलांचल क्षेत्र में हिंदी भाषी

लोग अधिक रहते हैं। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश के लोग सर्वाधिक हैं। 2019

के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के टिकट पर बाबुल सुप्रियो जीते थे

लेकिन बीच में पार्टी से अनबन के बाद उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा

दे दिया और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। फिर उपचुनाव में तृणमूल

कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया और वह जीत गए। अब इस बार

भाजपा की ओर से पवन सिंह चुनावी ताल ठोकने वाले हैं।

टिकट मिलने के

बाद पवन सिंह ने खुशी जाहिर की है और बताया है कि शनिवार देर शाम जब

उम्मीदवारी का ऐलान हुआ तब जिम कर रहे थे और उनके साथियों ने इसकी जानकारी

दी कि उन्हें आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पवन सिंह का

बचपन पश्चिम बंगाल में ही बीता है। पिता यहीं काम करते थे और बंगाल से उनका

नाता बहुत पुराना रहा है इसलिए आसनसोल सीट पर टिकट मिलने के बाद वह

उत्साहित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें