मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

कोसी महासेतु के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोसी महासेतु के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

सुपौल। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। यह घटना कोसी महासेतु और न्यू झाझा रेलवे स्टेशन के बीच उस समय हुई, जब ट्रेन संख्या 63379 लहेरियासराय–सहरसा मेमू स्पेशल इस मार्ग से गुजर रही थी।बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में रेलवे ट्रैक पर जुट गए और आक्रोश जताते हुए ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रोक दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार मृत युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था। ग्रामीणों ने बताया कि उसे कई बार रेलवे ट्रैक के आसपास भटकते हुए देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान वह गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें