मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा : दिव्यांगजन प्रमाण पत्रों का होगा पुन: सत्यापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटवार सीधी भर्ती परीक्षा : दिव्यांगजन प्रमाण पत्रों का होगा पुन: सत्यापन

जयपुर। राजस्‍थान में पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिये दस्‍तावेज सत्यापन के तहत दिव्यांगों की पात्रता जांच में केवल ओएल (वन लेग) (लोअर लिंब) की श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को ही पात्र माना जायेगा।उप निबंधक (भू अभिलेख) रवींद्र कुमार ने बताया कि राजस्व मंडल की ओर से पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2025 के प्रोविजनल पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच के लिए संशोधित सूची जवाहरलाल नेहरू मेडिकल चिकित्सालय एवं राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय को भिजवा दी गई है। ऐसे प्रोविजनल पात्र पाए गए अथ्‍यर्थियों का सत्‍यापन चिकित्‍सकों के स्‍तर से पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2025 की विज्ञप्ति के बिंदु क्रमांक 14 (ए) के अनुसार केवल ओएल (वन लेग) (लोअर लिंब) की श्रेणी के आधार से किया जाकर दिव्यांग पात्रता सुनिश्चित की जायेगी। जांचकर्ता चिकित्‍सा संस्‍थान दिव्‍यांग अभ्‍यर्थियों की सत्यापन रिपोर्ट दो दिवस में राजस्व मंडल को उपलब्ध कराएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें