मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

पटना की प्रियांगी मेहता बनी बीपीएससी टॉपर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। 68वीं बीपीएससी का रिजल्ट सोमवार की देर शाम प्रकाशित किया गया। पटना के संदलपुर की रहने वाली प्रियांगी मेहता बीपीएससी टॉपर बन गई हैं। जिस डिपार्टमेंट में उनके दादा जी क्लर्क थे वही पोती अब अफसर बनेगी। बता दें कि प्रियांगी के दादा राजेश्वर प्रसाद रेवेन्यू डिपार्टमेंट में क्लर्क थे। अब इसी विभाग में उनकी पोती अधिकार बनेगी।पोती की इस सफलता से दादा राजेश्वर प्रसाद और दादी सुशीला देवी दोनों काफी खुश हैं। वही मां-पिता की खुशी भी देखते बन रही है। पिता मिथिलेश ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियां बेटो से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी खूब पढ़ाएं ताकि प्रियांगी की तरह परिवार का नाम रोशन करे। मां अर्चना देवी ने बताया कि प्रियांगी बचपन से ही पढाई लिखाई में काफी तेज थी। पढ़ने में काफी रूची थी वो काफी मेहनत करती थी। स्थिति यह थी कि उसे कभी पढ़ने के लिए नहीं बोलना पड़ता था। बल्कि हमें ही यह कहना पड़ता था कि अब कुछ देर के लिए आराम कर लो उसके बाद फिर पढ़ाई करना। पढ़ाई के प्रति प्रियांगी झुकाव था और यही कारण है कि आज प्रियांगी बीपीएसपी टॉपर बनी है। जो हर किसी के लिए एक सपना होता है। प्रियांगी ने भी यह सपना देखा था जो आज पूरा हो गया। इलाके के लोगों को भी हमारी बिटिया पर नाज है क्योंकि अभी तक इस मुहल्ले में किसी ने यह कीर्तिमान हासिल नहीं किया था। उन्होंने बताया कि प्रियांगी शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज है। इंटर की परीक्षा में बिहार बोर्ड में वो सेकंड टॉपर रही थी। बीपीएससी टॉपर बनने के बाद अब प्रियांगी मेहता का लक्ष्य यूपीएससी है। प्रियांगी ने मेंस निकाल लिया है अब मार्च में इंटरव्यू होना है। जिसकी तैयारी वो कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें