मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

पटना 'मरीन ड्राइव' का बक्सर तक होगा विस्तार, मंत्री दिलीप जायसवाल ने विधानसभा में किया ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना 'मरीन ड्राइव' का बक्सर तक होगा विस्तार, मंत्री दिलीप जायसवाल ने विधानसभा में किया ऐलान

पटना। बिहार की राजधानी पटना के मरीन ड्राइव यानी जेपी गंगा पथ का विस्तार अब बक्सर तक किया जाएगा। बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार का सपना इस पथ को बक्सर से लेकर फरक्का तक ले जाने का है।

दरअसल, बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने प्रश्नकाल में इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाया कि जेपी गंगा कॉरिडोर के तहत कोईलवर तक कार्य से लोगों में खुशी है, लेकिन कोईलवर से आगे बक्सर तक विस्तार की क्या योजना है?

उन्होंने कहा कि बक्सर के लोगों की मांग है कि इसका विस्तार बक्सर तक किया जाए।

इस प्रश्न के जवाब में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "पहले यहां के लोग महाराष्ट्र मरीन ड्राइव देखने जाते थे, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच का परिणाम है कि आज लोग गंगा पथ पर जाकर उसे मरीन ड्राइव बता रहे हैं।"

मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार गंगा किनारे सड़क और जलमार्ग को जोड़कर एक बड़े विजन पर काम कर रही है।

इस पथ के निर्माण के लिए एक तरफ कोईलवर और एक तरफ बिदुपुर तक बढ़ाया जा रहा है। निश्चित रूप से आने वाले समय में गंगा पथ बक्सर से लेकर फरक्का तक जाने का सपना सरकार का है।

इस पर विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सपना नहीं दिखाया जाए, बल्कि इसकी घोषणा की जाए।

इस बीच, मंत्री विजय कुमार चौधरी ने खड़े होकर कहा कि सदन के सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि अब गंगा पथ को मरीन ड्राइव नहीं कहा जाए, क्योंकि हाल की सूचना है कि मुंबई के लोग भी कह रहे हैं कि मुंबई मरीन ड्राइव को गंगा पथ जैसा बनाया जाए। अब सुंदरता और आकर्षण का पैमाना गंगा पथ बन गया है, इसलिए मरीन ड्राइव कहने का कोई मतलब नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें