मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में छात्रा फिर हवस की शिकार, हॉस्टल में SSC की तैयारी कर रही युवती से चाकू भिड़ाकर रेप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में छात्रा फिर हवस की शिकार, हॉस्टल में SSC की तैयारी कर रही युवती से चाकू भिड़ाकर रेप

बिहार से एजुकेशन हब पटना में एक बार फिर एक छात्रा हवस की शिकार बनी। संतोष की बात यह है कि छात्रा खुद आईजीआईएमएस पहुंच गई और इलाज कराने के साथ पुलिस को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। दुष्कर्मी कोई और नहीं बल्कि छात्रा का प्रेमी है जिसने चाकू की नोक पर जबरन उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पटना के शास्त्रीनगर इलाके में एसएससी की तैयारी कर रही 26 वर्षीय युवती से उसके बॉयफ्रेंड ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने गुरुवार रात बहाने से पीड़िता को अपने कमरे में बुलाया और बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपित ने सब्जी काटने वाले चाकू से छात्रा पर हमला भी किया। पीड़िता के गर्दन, हाथ और कंधा पर जख्म के निशान भी हैं। वह खुद आईजीआईएमएस अस्पताल पहुंची। अस्पताल से सूचना मिलने पर इस संबंध में शास्त्री नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

सचिवालय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने बताया कि घटना के बाद से आरोपित युवक फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कदमकुआं स्थित हॉस्टल में रहने छात्रा एसएससी की तैयारी के साथ ही पटना के एक निजी नर्सिंग होम में पार्ट-टाइम नौकरी करती है। बीते एक वर्ष से उसकी आईजीआईएमएस में डेटा ऑपरेटर का काम करने वाले युवक मनीष यादव से दोस्ती थी। वह मधेपुरा का रहने वाला है।

बताया जाता है है कि दोनों के बीच अक्सर मिलना जुलना होता था। इसी दौरान मनीष ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने प्रभाव में ले लिया। वह युवती के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनने लगा। कुछ दिनों बाद वह शादी की बाद से मुकरने लगा। जब वह मनीष से शादी की बात करती तो वह विवाद पर उतारू हो जाता था।

बताया जाता है कि आरोपित ने पीड़िता को मिलने के बहाने गुरुवार रात शास्त्रीनगर की मछली गली स्थित अपने किराये के कमरे पर बुलाया था। कमरे में आरोपित छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था, लेकिन उसने शादी की बात की तो मनीष भड़क गया। वह छात्रा पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इसका विरोध किया तो आरोपित ने घर में रखे चाकू से युवती पर हमला कर दिया। बाद में घायल हालत में बंधक बनाकर युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया।

छात्रा की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मोबाइल के सहारे उसे ट्रैक किया जा रहा है। डीएसपी साकेत कुमार ने कहा है कि जल्द उससे पकड़ लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें