मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पटना को स्मार्ट, स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाने की पहल, बनेंगे 25 वेंडिंग जोन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना को स्मार्ट, स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाने की पहल, बनेंगे 25 वेंडिंग जोन

पटना। पटना को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई है। पटना में 25 नये वेंडिंग जोन विकसित करने, जल निकासी–जलापूर्ति–सीवरेज नेटवर्क की जीआईएस मैपिंग को तेज गति से पूर्ण करने, ठोस कचरा प्रबंधन हेतु नये वाहनों के क्रय एवं संग्रहण प्रणाली को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने, तथा राम चक बैरिया एसडब्लूएम प्रोजेक्ट के कलेक्शन से लेकर डिस्पोज़ल तक सभी चरणों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।पटना की बढ़ती आबादी और शहरी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए साफ़-सफाई, जलापूर्ति, सीवरेज एवं स्वच्छता जैसे जन महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों को समयबद्ध और परिणाम आधारित कार्य करने का निर्देश दिया गया है।नगर विकास एवं आवास विभाग मुख्यालय में पटना नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ मंत्री नगर विकास एवं आवास नितिन नबीन ने समीक्षा बैठक कर राजधानी में बेहतर नागरिक सुविधाएँ सुनिश्चित करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।इस दौरान विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पूदकलकट्टी, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा, बुडको के मुख्य प्रबंधक अनिमेष पराशर, पटना नगर निगम आयुक्त यशपाल मीणा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें