मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

पटना : सोनू-मोनू गैंग पर पुलिस के बड़े एक्शन की तैयारी, तीन टीमें कर रही छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना : सोनू-मोनू गैंग पर पुलिस के बड़े एक्शन की तैयारी, तीन टीमें कर रही छापेमारी

पटना। बिहार के मोकामा क्षेत्र के विधायक अनंत सिंह के समर्थक मुकेश कुमार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने सोनू-मोनू गैंग के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, सोनू-मोनू गैंग के लोगों की गिरफ्तारी के लिए 3 डीएसपी के नेतृत्व में अलग-अलग टीम को गठित किया गया है।

एसटीएफ को भी छापेमारी में लगाया गया है। पुलिस की माने तो रविवार को पचमहला थाने में गोलीबारी को लेकर सोनू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि कई जिलों के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि सीमावर्ती इलाकों में भी सोनू को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सोनू–मोनू गैंग की विधायक अनंत सिंह से पुरानी अदावत रही है।

पिछले दिनों जलालपुर के रहने वाले मुकेश सिंह पर फायरिंग करने का आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगा है। अनंत सिंह के समर्थक मुकेश सिंह, जो नौरंगा जलालपुर पंचायत की सरपंच के पति हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर पचमहला थानाध्यक्ष की तारीफ करते हुए अपराधमुक्त पंचायत बनाने का संकल्प जताया था।

इस पोस्ट पर सोनू-मोनू के वकील पिता प्रमोद सिंह को आपत्ति हुई और मामला कहासुनी तक पहुंच गया।

बहस बढ़ने के बाद प्रमोद सिंह ने अपने दोनों बेटों सोनू और मोनू को बुला लिया। दोनों भाई अपने गुर्गों के साथ हथियारों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने मुकेश सिंह पर फायरिंग कर दी। मुकेश सिंह किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने पहुंची। लेकिन वहां लोगों ने पुलिस को घर के अंदर जाने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। पूरे मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गर्मा गया। इस मामले में थाना प्रभारियों को निलंबित भी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें