मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

पटना: नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया को दी श्रद्धांजलि, विजय सिन्हा बोले- महापुरुषों की सोच को आगे बढ़ा रही सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना: नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया को दी श्रद्धांजलि, विजय सिन्हा बोले- महापुरुषों की सोच को आगे बढ़ा रही सरकार

पटना। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पटना में राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कई बड़े नेता मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "महान समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "राम मनोहर लोहिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इनकी सोच थी कि बिहार और देश में जातिविहीन समाज, सबका उत्थान और कल्याण हो। सरकार समाज और राष्ट्रहित में महापुरुषों के विचारों और सोच को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।"

उन्होंने कहा कि महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज के हर व्यक्ति, जो समाजवाद और लोहियावाद की बात करते हैं, उनको सादगी, ईमानदारी और चरित्र की राजनीति में विश्वास करना चाहिए।

इसी बीच, विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी का जीवन, जो जनता के प्रति समर्पित है, मां भारती की संतानों के लिए सिद्धि तक पहुंच रहा है। उनके कामों से देश गौरान्वित है और हमेशा याद रखेगा कि पूरे विश्व के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सम्मान को बढ़ाया है।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "उन्होंने (पीएम मोदी ने) मां भारती की धरती पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति की चिंता की। उसके विकास, उत्थान और सम्मान का काम किया है। पीएम मोदी के यह काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।"

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रहित में राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाना चाहिए। देश की विभाजनकारी शक्तियों और गुलामी के प्रतीकों से मुक्त होने की जरूरत है। आज की पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को एक सुंदर, स्वच्छ और समृद्ध भारत बनाकर दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें