मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में होटल के कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना में होटल के कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

पटना में होटल के कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

-फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक

पटना।राजधानी पटना एक होटल के कमरे में शुक्रवार को फांसी के फंदे से लटका शव पुलिस ने बरामद किया है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड स्थित होटल रॉयल के कमरा संख्या 558 में फंदे से झूलता शव देख हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि फंदे से झूलते युवक की पहचान 26 वर्षीय विशाल ठाकुर के रूप में हुई है. वह सीवान जिले के हुसैन बांगड़ा थाना के सुरेंद्र ठाकुर का बेटा है। सुबह होटल कर्मियों द्वारा शुक्रवार सुबह काफी कोशिश के बाद कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर हादसे की आशंका से डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना के बाद डायल 112 की टीम ने कमरे का दरवाजा धक्का देकर तोड़ा और अंदर दाखिल हुए तो विशाल ठाकुर कमरे में फंदे से लटका मिला। वहीं उसके पास बेड पर काला रंग का पिट्ठू बैग मोबाइल, आधार कार्ड मिला है।फिलहाल गांधी मैदान थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। गांधी मैदान थाना प्रभारी सीता राम प्रसाद ने कहा की मृतक के परिजनों को सूचना दी जा रही है।आधार और मोबाइल सहित अन्य मिले समान जब्त किए गए हैं। बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें