मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में बढ़ती ठंड पर डीएम का बड़ा फैसला, सभी स्कूलों के समय में बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में बढ़ती ठंड पर डीएम का बड़ा फैसला, सभी स्कूलों के समय में बदलाव

पटना। कड़ाके की ठंड और बढ़ते शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित समय से पहले और बाद की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद किसी भी कक्षा की पढ़ाई नहीं कराई जाएगी।

आदेश में साफ कहा गया है कि ठंड के दौरान सुबह व शाम के समय तापमान में भारी गिरावट हो रही है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं पर यह रोक लागू नहीं होगी। ऐसे आयोजन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार चल सकते हैं ताकि छात्रों की तैयारी प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश दिया है कि वे समय-सारणी में तुरंत संशोधन करें और नए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

डॉ. थियागराजन ने यह निर्देश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौजूदा आदेश गुरुवार को डीएम के हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है, जो अगले सात दिनों तक लागू रहेगा।

प्रशासन के इस फैसले से विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बीते दिनों सुबह के समय ठिठुरन और कोहरा बढ़ने से आवागमन में समस्याएं बढ़ गई थीं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आदेशों का पालन करें और अत्यधिक ठंड के समय बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर भेजने से बचें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें