मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

पटना : सीएम नीतीश ने राजद विधायक को स्वेटर के लिए टोका, भाई वीरेंद्र का जवाब- आपने ही दिया है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना : सीएम नीतीश ने राजद विधायक को स्वेटर के लिए टोका, भाई वीरेंद्र का जवाब- आपने ही दिया है

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि, बाद में सदन में हल्की खुशी का माहौल बन गया।

दरअसल, विधायक भाई वीरेंद्र ने अपने क्षेत्र मनेर और बिहटा के विभिन्न क्षेत्रों के पानी में आर्सेनिक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे कई पंचायतों के लोग गंभीर बीमारी से त्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन क्षेत्रों में आर्सेनिक की मात्रा की जांच कराई गई है या नहीं और कराई गई है तो कितना पाया गया है? भाई वीरेंद्र के इस सवाल का जवाब मंत्री संजय सिंह दे ही रहे थे कि मुख्यमंत्री ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र से इशारों ही इशारों में उनके स्वेटर को लेकर सवाल कर दिया। इस पर भाई वीरेंद्र ने तंज भरे अंदाज में जवाब दिया, ''मुख्यमंत्री जी, आपने ही स्वेटर दिया है, इसलिए पहना है। आपने ही छोटे भाई को दिया था।

आप भूल जाते हैं, समय पर दवा खाइए तो नहीं भूलिएगा।" इस जवाब के बाद माहौल हंसी का दिखा। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खड़े होकर कहा कि पानी में आर्सेनिक की जांच कराई जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री का स्वेटर को लेकर सवाल इसलिए था क्योंकि मौसम अब उतना ठंडा नहीं है। सीएम सिर्फ ठंड को लेकर चिंता जता रहे थे। इस क्रम में सरकार की ओर से मंत्री संजय सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि 9 फरवरी 2026 को जांच कराई गई थी और रिपोर्ट में आर्सेनिक की मात्रा करीब शून्य पाई गई है। इस जवाब से विधायक संतुष्ट नहीं दिखे।

उन्होंने गलत जांच और गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। इस पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने फिर कहा कि विधायक जांच चाहते हैं कि खुद जांच टीम के साथ जाना चाहते हैं। विधायक ने कहा कि आर्सेनिक युक्त पानी का मुद्दा गंभीर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें