मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर तुरंत खाली करने का आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर तुरंत खाली करने का आदेश

पटना। बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सोमवार को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद तत्काल कोर्ट कैंपस खाली करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

इस धमकी के बारे में आई/सी रजिस्ट्रार, सिविल कोर्ट, पटना ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव को जानकारी देते हुए सभी वकीलों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

धमकी एक ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति अरुण कुमार के जरिए दावा किया गया कि वह कोर्ट के परिसर में 3 आरडीएक्स आईईडी विस्फोट करने वाला है।

यह धमकी 9 फरवरी, 2026 को मिली और इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। रजिस्ट्रार ने सचिव से अनुरोध किया है कि वे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को सूचित करें और उन्हें कोर्ट परिसर से तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दें।

ईमेल के माध्यम से मिली, जिसके बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

वहीं, बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की जमानत की सुनवाई टाल दी गई है। पप्पू यादव 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार हैं। उन पर किराए के घर पर कब्जा करने का आरोप है और इसी मामले में उनकी जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन, सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर खाली करा दिया गया और अब सुनवाई होने तक पप्पू यादव बेऊर जेल में ही रहेंगे।

गौरतलब है कि पिछले दो महीने में यह पटना सिविल कोर्ट को मिली तीसरी धमकी है। इससे पहले 8 जनवरी और फिर 28 जनवरी को भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। सोमवार को फिर एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से धमकी दी और दहशत फैलाने की कोशिश की।

प्रशासन ने सुरक्षा के सभी इंतजाम कड़े कर दिए हैं। कोर्ट परिसर में पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और सभी वकील और स्टाफ को सचेत रहने का निर्देश दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें